फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A proposal of 668 crore sent for the Tanda-Surhurpur route

Ambedkar Nagar News: टांडा-सुरहुरपुर मार्ग के लिए भेजा 668 करोड़ का प्रस्ताव

Sat, 08 Aug 2026 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
A proposal of 668 crore sent for the Tanda-Surhurpur route
नॉर्थ साउथ कॉरिडोर में चयनित बरियावन बाजार से सम्मनपुर जाने वाला मार्ग। स्रोत आर्काइव
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले के दौरे के बाद टांडा-सुरहुरपुर मार्ग को नार्थ-साउथ कॉरिडोर से जोड़ने की कवायद ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इसका जिक्र किया था, जिसके बाद देर शाम शासन की ओर से प्रस्ताव मांगा गया। विभाग ने अब करीब 668.08 करोड़ रुपये का नया प्रस्ताव तैयार कर भेजा है।
विज्ञापन

प्रस्ताव में टांडा से बरियावन, पट्टी और सुरहुरपुर तक करीब 29.70 किलोमीटर मार्ग को 14 मीटर चौड़ा करने के साथ कई बड़े निर्माण कार्य शामिल किए गए हैं। इसके पूरा होने से टांडा, अकबरपुर और जलालपुर से लेकर जौनपुर, आजमगढ़ व बस्ती समेत अन्य जनपदों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की विशेष योजना नार्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत तैयार प्रस्ताव में वर्तमान में कई स्थानों पर 3.75, 5.50 और सात मीटर तक चौड़े टांडा-सुरहुरपुर मार्ग को 14 मीटर चौड़ा किया जाना है। सड़क में नौ-नौ मीटर के कैरिज-वे, बीच में ढाई मीटर का डिवाइडर और दोनों तरफ दो-दो मीटर की पटरी प्रस्तावित हैं। सुरहुरपुर में करीब 1.9 किलोमीटर लंबा बाईपास भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरिडोर में बरियावन बाजार की यातायात समस्या दूर करने के लिए करीब 700 मीटर लंबे फ्लाईओवर का प्रस्ताव है। इसके लिए करीब 137.71 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, सुल्तानगढ़ में टोंस नदी पर पुल निर्माण के लिए करीब 16.80 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। सम्मनपुर में तमसा नदी पर करीब 120 मीटर लंबे टू-लेन पुल का भी प्रावधान किया गया है।
तीन विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा कॉरिडोर
प्रस्तावित मार्ग टांडा विधानसभा क्षेत्र से निकलकर बरियावन होते हुए अकबरपुर और जलालपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा। टांडा में एनएच-233 के रामपुर कला से निकलने वाला मार्ग बरियावन, सुल्तानगढ़ और पट्टी चौराहा होते हुए मालीपुर-जलालपुर मार्ग से आजमतारा के रास्ते सुरहुरपुर पहुंचेगा। आगे यह एनएच-135ए अकबरपुर-जौनपुर मार्ग से जुड़ेगा।

जमीन अधिग्रहण के लिए 145.89 करोड़
प्रस्ताव में भूमि अधिग्रहण के लिए करीब 145.89 करोड़ रुपये रखे गए हैं। वहीं, 29.70 किलोमीटर सड़क और सुरहुरपुर बाईपास के निर्माण के लिए करीब 345.96 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बिजली विभाग के लिए 6.30 करोड़, वन विभाग के लिए 5.20 करोड़, जल निगम के लिए 8.55 करोड़ और दूरसंचार विभाग के लिए 1.66 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

तीन साल से प्रयास, अब प्रस्ताव ने पकड़ी रफ्तार
नार्थ-साउथ कॉरिडोर का लाभ अंबेडकरनगर को दिलाने के लिए एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय की ओर से करीब चार वर्ष पूर्व शासन को प्रस्ताव दिया गया था। लगातार प्रयासों के बाद अब मुख्यमंत्री के दौरे के बाद परियोजना का नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। एक्सईएन सौरभ सिंह ने बताया कि सीएम के दौरे के बाद देर शाम शासन से प्रस्ताव मांगा गया था। नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed