{"_id":"65c3be5c1c977c2903052fb9","slug":"a-new-road-will-be-constructed-in-wajidpur-ward-with-rs-50-lakhs-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-110508-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 50 लाख से वाजिदपुर वार्ड में नए सिरे से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 50 लाख से वाजिदपुर वार्ड में नए सिरे से बनेगी सड़क
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर के वाजिदपुर वार्ड में लोक निर्माण विभाग ने करीब 50 लाख रुपये से सीसी व पिच सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। अकबरपुर जलालपुर मुख्य मार्ग से 350 मीटर की दूरी तक सड़क की मरम्मत की जा रही है। इसके आगे करीब 900 मीटर तक सड़क को सीसी रोड बनाया जाएगा।
वाजिदपुर वार्ड के बहेतवर मोहल्ले की करीब 1500 आबादी को सुचारु आवागमन के लिए वर्षों पहले पिच मार्ग बना था। बारिश के समय जलभराव होने से मोहल्ले में करीब 900 मीटर सड़क बदहाल हो गई थी। इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने इस बार 1250 मीटर लंबी इस सड़क का 900 मीटर तक सीसी निर्माण कराने का निर्णय लिया है। शेष भाग की सड़क की मरम्मत व लेपन कार्य से होगी। लेपन का काम विभाग ने शुरू कर दिया है।
नगर के कोमल, दिलावर, आजाद पांडेय ने लोक निर्माण विभाग के इस फैसले की सराहना की। कहा कि सीसी रोड बन जाने पर जलभराव के चलते सड़क कम क्षतिग्रस्त होगी। साथ ही नागरिकों को लंबे समय तक सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एमके अनिल ने बताया कि तेजी से काम कराने का निर्देश है। एक माह के अंदर यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।