फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A delegation of madrasa teachers will go to Delhi on 15th

Ambedkar Nagar News: 15 को दिल्ली जाएगा मदरसा शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

Wed, 11 Dec 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 11 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
A delegation of madrasa teachers will go to Delhi on 15th
अंबेडकरनगर। मॉडर्न मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को अकबरपुर नगर के शहजादपुर में हुई। इसमें 15 दिसंबर को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री को दिल्ली पहुंचकर ज्ञापन दिए जाने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी ने कहा कि उनके नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगा। टीम में अंबेडकरनगर जनपद के अलावा कुछ अन्य जनपद के अध्यक्ष शामिल रहेंगे। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें छह वर्ष का बकाया मानदेय व एक वर्ष का अंशदान भुगतान किए जाने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही आधुनिकीकरण योजना के नवीनीकरण की भी मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि मदरसा शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उपेक्षा की जा रही है। आर्थिक संकट से जूझ रहे शिक्षकों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महफूज आलम, मोहम्मद अमीन, अब्दुल रब, मोहम्मद फारूक ने कहा कि जिन मदरसा शिक्षकों की उम्र 50 वर्ष से अधिक हो गई है, उनके सामने अब अंधेरा ही अंधेरा है। इस उम्र में उन्हें अब कहां नौकरी मिलेगी। इसका ध्यान जिम्मेदारों को नहीं है। राजनीति के इतर जिम्मेदारों को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed