फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A criminal of bewana suspect

बेवाना के एक अपराधी पर शक

Tue, 29 Dec 2015 10:17 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 29 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध बीड़ी कंपनी के कर्मचारियों से एक दिन पहले हुई साढ़े 37 लाख की लूट मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने हालांकि अभी कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह खुलासे के काफी नजदीक पहुंच गई है। दो काली पल्सर बाइक भी बरामद होने की चर्चा है। इस बीच पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 12 लोगों को हिरासत में ले रखा है। उनसे विभिन्न आपराधिक तत्वों को लेकर सघन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस इस मामले में जांच की दिशा स्थानीय बदमाशों पर भी मुख्य रूप से केंद्रित कर चल रही है। इसमें बेवाना थाना क्षेत्र के एक बदमाश का नाम मुख्य रूप से उभरकर सामने आया है, जिसके ऊपर विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इसीलिए अपनी छापेमारी में बेवाना व अकबरपुर से जुड़े लोगों को ही केंद्र में रखा है। सोमवार सुबह दस बजे करीब प्रसिद्ध बीड़ी कंपनी के कर्मचारियों से दो पल्सर बाइक पर सवार सशस्त्र बदमाशों ने साढ़े 37 लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने न सिर्फ असलहे की बट से एक मुनीम को घायल कर दिया था, वरन आधा दर्जन चक्र हवाई फायरिंग भी की थी। बीड़ी कंपनी के मैनेजर जीतेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। डीआईजी वीके गर्ग ने घटनास्थल का जायजा लिया, तो वहीं एसपी अजय कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया था कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। इस बीच पुलिस ने सोमवार रात जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर 12 लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों से विभिन्न आपराधिक तत्वों को लेकर सघन पूछताछ की। पकड़े गए लोगों में से एक वकील समेत दो लोगों को पुलिस ने बाद में छोड़ दिया, जबकि 10 लोग अभी भी पुलिस हिरासत में हैं। इस बीच पुलिस ने काले रंग की दो पल्सर बाइक बरामद की है। माना जा रहा है कि उसी बाइक का प्रयोग घटना में किया गया था। माना जा रहा है कि एक दो दिन के भीतर ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है। उधर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। कई दिशा में काम चल रहा है। कोई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आते ही जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed