{"_id":"69ea58f922c4ebc23d0f5075","slug":"a-biker-died-in-a-hit-and-run-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-154937-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
विज्ञापन
सचिन निषाद (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में सचिन निषाद (22) की जान चली गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मूल रूप से जयसिंहपुर के पयासपुर निवासी सचिन का परिवार गुड़गांव में रहता है। सचिन करीब एक महीने पहले तबीयत खराब होने के कारण गांव लौटे थे और अपने ननिहाल दुर्गाखालिसपुर में रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे, उनकी बहन रेशमा और जीजा सुरेंद्र गुड़गांव से गांव पहुंचे थे। घर की चाबियां सचिन के पास थीं, जिन्हें देने के लिए वे बाइक से निकले थे। जैसे ही सचिन दोस्तपुर-जयसिंहपुर मार्ग पर पहुंचे, एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के समय सचिन ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल सचिन को पहले जिला अस्पताल अकबरपुर ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के मामा दिनेश ने बताया कि सचिन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां रेशमा और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।