{"_id":"149-89019","slug":"AmbedkarNagar-89019-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
AmbedkarNagar
Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर से सटे कटरिया याकूबपुर स्थित कांशीराम आवास योजना के निवासियों ने पेयजल व सफाई व्यवस्था में सुधार न होने पर शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की उदासीनता के चलते उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। आवास में न पेयजल की समुचित व्यवस्था है और न ही साफ सफाई की। विद्युत संकट अलग से परेशान किए है। कई बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। कहा कि यहां पर कुछ लोग अवैध तरीके से विद्युत कनक्शन ले रखे थे। विभाग ने मनमाने तरीके से वैध कनक्शन भी काट दिए। इससे लोगों को अंधेरे में रहने को विवश होना पड़ रहा है। लगभग एक माह से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति की जा रही है। पेयजल का संकट भी दूर नहीं हो रहा है। अधिकांश आवासाें तक पानी नहीं पहुंचता है। दुर्गा देवी, उर्मिला, रामतीरथ, सजीवन, रामनिहोर आदि का कहना है कि समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हुआ।
प्रदर्शन के बाद लोगों ने डीएम विवेक को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बृजभूषण, रामकिशोर, संजय कुमार, रामनयन आदि ने हस्ताक्षर किए।