{"_id":"149-87704","slug":"AmbedkarNagar-87704-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी महिलाएं
AmbedkarNagar
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। छठ पूजा महोत्सव को लेकर जिले में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। पर्व की मुख्य उपासना बुधवार और गुरुवार को होगी। बुधवार को महिलाएं निर्जला व्रत रख पवित्र सरयू के तट पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को नमन कर उनकी पूजा कर अर्घ्य देंगी। वहीं, गुरुवार को श्रद्धा के साथ सूर्योदय के समय उदयाचल गामी सूर्यदेव को अर्घ्य देकर अनुष्ठान को पूरा करेंगी। जिले के इल्तिफातगंज, आलापुर सहित अन्य जगहों पर छठ पर्व की तैयारी अंतिम चरण में है।
डाला छठ पर्व का उत्साह जिले की महिलाओं में चरम पर दिख रहा है। तैयारियां पूरी करने के साथ ही खरीददारी में भी तेजी आ गई है। महिलाएं पूजन सामग्रियों की खरीदारी के लिए जिले के विभिन्न बाजारों में पहुंच रही हैं। इससे बाजारों में रौनक भी दिख रही है। इस व्रत में महिलाएं पुत्रों की दीर्घायु के लिए विधि विधान से पूजन अर्चन करती है। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार नगर के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी घाट पर पवित्र सरयू के जल में खड़ी होकर महिलाएं सूर्यदेव की उपासना कर पूजन अर्चन करती हैं। जिले भर में छठ पूजा से संबंधित पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था न होने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है। टांडा चौक में पर्व से संबंधित खरीददारी करती मिलीं प्रियंका, सबिता, नीतू, नीलम आदि ने बताया कि डाला छठ पर लगने वाली पूजन सामग्री की खरीदारी कर ली गई है। इस पर्व पर पुत्रों की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखकर सूर्यदेव की उपासना की जाती है। पर्व पर गुड़ के ठोक वे तैयार किए जाते हैं। पूजन में छह फल चढ़ाए जाते हैं। दुकानदार हरी टंडन ने बताया कि महिलाएं उत्साह के साथ पूजन सामग्रियों की खरीदारी कर रही हैं। आलापुर, जलालपुर व भीटी तहसील क्षेत्र में भी डला छठ पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।