{"_id":"149-87461","slug":"AmbedkarNagar-87461-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 ट्रैक्टर तथा 40 से अधिक कारों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 ट्रैक्टर तथा 40 से अधिक कारों की बिक्री
AmbedkarNagar
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। धनतेरस पर्व पर जिले में विभिन्न एजेंसियों के कुल 85 से अधिक ट्रैक्टर तथा 40 से अधिक कार व जीप बिक गए। ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए एजेंसियों ने आकर्षक स्कीम भी शुरू कर रखी थी। कोई गिफ्ट दे रहा था, तो कोई लकी ड्रा के जरिए ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश में जुटा था। शो रूम मालिकों को इसमें सफलता भी मिली। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालयों पर स्थापित विभिन्न एजेंसियों पर मंगलवार को 85 से अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री होने की खबर है। इससे लगभग सवा पांच करोड़ रुपये का व्यवसाय ट्रैक्टर शोरूमों से हुआ। जीप व कार की एजेंसियों पर भी ग्राहकों की आमद दर्ज हुई। 40 से अधिक कार व जीप की बिक्री संबंधित एजेंसियों पर हुई। इससे लगभग छह करोड़ रुपये का व्यवसाय इन एजेंसियों ने किया।
विज्ञापन