{"_id":"149-87396","slug":"AmbedkarNagar-87396-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों में गड़बड़ी पर वीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यों में गड़बड़ी पर वीडीओ निलंबित
AmbedkarNagar
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रामबाबा (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामले में डीपीआरओ ने भीटी विकास खंड के एक ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया। उसके पास मौजूदा समय में नौ ग्राम पंचायतों का चार्ज था। यह कार्रवाई बीडीओ भीटी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार बीडीओ भीटी अनिल सिंह के पास ग्राम पंचायतों में किए जा रहे विकास संबंधी कार्यों में मनमानी की शिकायतें मिल रहीं थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान सर्वाधिक शिकायतें ग्राम विकास अधिकारी रणविजय सिंह की मिलीं। विभाग की ओर से उन्हें हीड़ीपकड़िया, जलालपुर सेहरा, नरहरपुर, पिंगरियावां, खरगपुर, भटौली, असगवां एवं चाचिकपुर का चार्ज दिया गया था। शिकायतों के आधार पर की गई जांच के दौरान अधिकांश ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त अयोग द्वारा भेजी गई धनराशि का दुरुपयोग करने का मामला भी सामने आया। जांच में पता चला कि ग्राम विकास अधिकारी ने शासन की गाइड लाइन के विपरीत राज्य वित्त आयोग का धन खर्च कर दिया है। गांवों में संपर्क मार्गों पर खड़ंजा लगाने के लिए दिए गए आए धन का प्रयोग सोलर लाइट लगवाने व ह्यूम पाइप खरीद में किया गया। जांच में यह भी पता चला कि समाजवादी पेंशन योजना के तहत ग्राम पंचायत की खुली बैठक में उन्होंने भाग नहीं लिया गया। खुली बैठकों की वीडियो रिकार्डिंग भी नहीं कराई गई। बीडीओे ने इस बाबत रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजी। इस पर डीपीआरओ बीबी सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी रणविजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।