फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मां के जयकारों से गूंजेंगे मंदिर

मां के जयकारों से गूंजेंगे मंदिर

Sat, 27 Sep 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sat, 27 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गया है। दो अक्तूबर तक चलने वाले नवरात्र पर्व को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास चरम पर है। अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से ही पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट खुल जाएगा। नगर क्षेत्र में पंडालों को सजाने संवारने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस बीच पहले व अंतिम दिन और नौ दिनों तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने तैयारी पूरी कर ली है। मंदिरों की भी विशेष साफ सफाई कराई गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को नवरात्र पर्व का शुभारंभ माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू होगा। यह दौर नौ दिनों तक चलेगा। प्रत्येक दिन श्रद्धालु माता के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना करेंगे। कलश स्थापना में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। गुरुवार को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सूर्योदय से दोपहर बाद तक रहेगा। पर्व को भव्य ढंग से मनाने की तैयारियां बुधवार को जोरों पर रहीं। शहरी क्षेत्रों दुर्गा पंडालों का निर्माण तेज हो गया है। अलग-अलग स्वरूप के पंडालों का निर्माण दो-तीन दिन पूरा कर दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। कई ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए जिला मुख्यालय से जयकारे के साथ रवाना हुईं। जयकारों से दिनभर मुख्यालय गूंजता रहा।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व को देखते हुए मंदिरों में रंगाई पुताई का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। एक दिन पहले बुधवार को साफ सफाई का विशेष अभियान चला। जिला मुख्यालय के गायत्री मंदिर, दोस्तपुर रोड स्थित काली मंदिर, शहजादपुर शिवालय स्थित दुर्गा मंदिर, पूर्वी नाका शहजादपुर स्थित दुर्गा मंदिर, नगर परिषद कार्यालय के पास स्थित दुर्गा मंदिर और रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित दुर्गा मंदिरों में गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। घरों व मंदिरों में पूजन के लिए श्रद्धालुओं ने भी विशेष तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed