फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   डायरिया से महिला समेत दो की जान गई

डायरिया से महिला समेत दो की जान गई

Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Fri, 09 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डायरिया की चपेट में आकर दो लोगों की जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। इनमें से एक महिला जबकि दूसरा पुरुष है। इन्हें बुधवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने देर रात्रि दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने डायरिया से मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी सुनीता मिश्रा (35) पत्नी मनोज कुमार की तबियत बुधवार सुबह खराब हो गई। वह उल्टी व दस्त से पीड़ित थी। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद भी जब राहत नहीं मिली तो परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन देररात्रि महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर बुधवार को ही जिला चिकित्सालय में गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के हारपुर निवासी सुशील कुमार (46) पुत्र रमाशंकर को भर्ती कराया गया था। उनकी भी इलाज के दौरान रात्रि में मौत हो गई। कर्मचारियों के मुताबिक सुशील को भी उल्टी व दस्त की शिकायत थी। कर्मचारियों ने बताया कि दोनों की मौत डायरिया के चलते ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच डायरिया से मौत होने की खबर से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप का माहौल है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डायरिया से मौत होने की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं। सीएमएस डॉ. एनके त्रिपाठी ने बताया कि इलाज के दौरान महिला व पुरुष के मौत की जानकारी हुई है। उल्टी और दस्त से पीड़ित महिला को जब अस्पताल में लाया गया था, उसकी हालत अत्यंत गंभीर थी। काफी विलंब से उसे अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएमएस के मुताबिक दूसरे मरीज की मौत उल्टी व दस्त से नहीं हुई है। उसका ब्लडप्रेशर हाई था। हार्ट अटैक के चलते ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed