फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नकल कराने को विशेषज्ञ की नियुक्ति

नकल कराने को विशेषज्ञ की नियुक्ति

Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डिग्री कॉलेजों में चल रही परीक्षाओं में जबरदस्त नकल हो रही है। कई स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में ठेके पर नकल कराई जा रही है। इसके लिए बाकायदा अलग से विशेषज्ञ शिक्षकों की व्यवस्था की गई है, जो प्रश्नपत्र हल करते हैं और उसके बाद महाविद्यालय का ही कोई शिक्षक उसे विभिन्न कक्षाओं में जाकर बोलता है। इतना ही नहीं, कुछ महाविद्यालयों में ऐसे शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है, जो योग्य नहीं हैं। एक दिन पूर्व ही खेमापुर स्थित एक महाविद्यालय में सचल दल ने एक शिक्षक को पकड़ लिया। बाद में उसे कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तरह अब डिग्री कॉलेजों में भी बाकायदा इमला बोलकर नकल कराई जा रही है। एक स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के प्रबंधक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ज्यादातर महाविद्यालयों में नकल कराने का ठेका दिया गया है। इसके लिए बाकायदा एक विशेषज्ञ शिक्षक को अनुबंधित किया जाता है। इस शिक्षक द्वारा प्रश्न पत्र हल किया जाता है। बाद में कक्ष निरीक्षकों में से कोई एक प्रश्नों के उत्तर कक्षों में जाकर इमला बोल देता है। ऐसे में यदि सचल दल आ भी गया, तो उसके हत्थे कुछ भी नहीं लगता। जिस प्रकार से यूपी बोर्ड की परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर सचल दल के पहुंचने से पूर्व ही इसकी जानकारी हो जाया करती है, उसी प्रकार से महाविद्यालयों में भी सचल दल के पहुंचने की जानकारी हो जाती है। इसी का नतीजा है कि अब तक मात्र एक नकलची ही पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन

टांडा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज चलाने वाले एक प्रबंधक के अनुसार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती भी नकल माफियाओं के इशारे पर की जाती है। मौजूदा समय में तमाम ऐसे कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है, जो योग्य नहीं हैं। गुरुवार को खेमापुर स्थित एक महाविद्यालय में परीक्षा का जायजा लेने पहुंचे सचल दल के सदस्य ने ड्यूटी दे रहे एक शिक्षक से जब उसका परिचय पूछा, तो वह समुचित जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसे कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed