फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तालाब खोदाई पर प्रधान व वीडीओ को नोटिस

तालाब खोदाई पर प्रधान व वीडीओ को नोटिस

Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील अन्तर्गत अशरफाबाद डढ़िया गांव में अवैध तरीके से तालाब की खोदाई करना ग्राम प्रधान को भारी पड़ सकता है। दरअसल ग्राम समाज की जिस भूमि पर तालाब की खुदाई की जा रही है, उस भूमि से मिट्टी की खोदाई कर गांव के तमाम लोग मिट्टी के बरतन बनाकर जीविकोपार्जन कर रहे थे। तालाब खुदाई के चलते इनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया, तो इसकी शिकायत गत दिनों तहसील प्रशासन से की गई। कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ितों ने डीएम विवेक से शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने इसकी जांच डीपीआरओ को सौंपते हुए 15 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया। डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील अन्तर्गत अशरफाबाद डड़िया गांव के कुछ ग्रामीण मिट्टी के बरतन बनाकर अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। बरतन बनाने के लिए वे गांव में ही स्थित ग्राम समाज की भूमि की मिट्टी का प्रयोग करते चले आ रहे थे। बीते दिनों इस भूमि पर तालाब खोदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। मिट्टी न मिलने पर इस पर निर्भर रहने वाले कुम्हारों के समक्ष संकट खड़ा हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की, लेकिन इस संबंध में ना तो कोई ठोस कदम उठाया गया और न ही तालाब की खोदाई रोकी गई। तहसील प्रशासन की उदासीनता से मायूस होकर पीड़ित पलटूराम व भोलानाथ ने 14 मार्च को इसकी शिकायत डीएम विवेक से की। कहा गया कि ग्राम प्रधान द्वारा अवैध तरीके से तालाब की खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। बताया कि उन्होंने इस पर अपना विरोध भी जताया, लेकिन ग्राम प्रधान ने उनकी नहीं सुनी। नतीजा यह है कि मिट्टी न मिलने से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

डीएम विवेक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी बीबी सिंह को तालाब की खोदाई का कार्य तत्काल रोके जाने का निर्देश दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया। डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट दिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed