फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रासायनिक रंगों से बदरंग न करें होली

रासायनिक रंगों से बदरंग न करें होली

Wed, 12 Mar 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Wed, 12 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रंगों के पर्व होली के मद्देनजर जिला मुख्यालय सहित अन्य छोटे बड़े बाजारों में विभिन्न प्रकार के रंगों व अबीर गुलाल की दुकानें सज गई हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी रंगों की बिक्री की जा रही है, जो केमिकलयुक्त हैं। इन केमिकलयुक्त रंगों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक कोई अभियान नहीं चलाया जा सका है। नतीजा यह है कि इस प्रकार के रंगों की बिक्री चोरी चुपके की जा रही है। जानकारों के मुताबिक ऐसे रंगों का प्रयोग करने से न सिर्फ होली के उल्लास में बाधा उत्पन्न हो सकती है, वरन त्वचा को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

होली से पूर्व जिले के छोटे-बड़े बाजारों में जगह जगह विभिन्न प्रकार के रंगों व अबीर गुलाल की दुकानें सज गई हैं। इनमें से कुछ रंग ऐसे भी हैं, जो केमिकलयुक्त है। इस प्रकार के रंगों की बिक्री को रोकने के लिए विभागीय अधिकारी तनिक भी गंभीर नहीं हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक इस संबंध में कहीं भी छापेमारी अभियान नहीं चलाया जा सका है। नतीजा यह है कि इस प्रकार के रंगों की बिक्री लगातार की जा रही है। ऐसे रंगों के प्रयोग के चलते न सिर्फ होली की खुशी में बाधा उत्पन्न हो सकती है, वरन त्वचा संबंधित विभिन्न प्रकार के रोग भी उत्पन्न हो सकते हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डा. आरसी गुप्त ने बताया कि इस प्रकार के रंग शरीर के जिस भाग पर पड़ते हैं, उस स्थान की त्वचा झुलस सकती है। ऐसे में इस प्रकार के रंगों का प्रयोग करने की बजाए हर्बल रंगों का ही प्रयोग करना चाहिए। कहा कि होली खुशी का पर्व है। इसलिए कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे इसमें किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो। उधर विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष रंगों व अबीर गुलाल के दाम में 7 से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शहजादपुर चौक में रंगों का कारोबार करने वाले मोहम्मद रईस ने बताया कि सबसे अच्छी कवालिटी वाला हर्बल रंग 80 रुपये से 150 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा केसरी रंग 110 रुपये प्रति किग्रा, भोला छाप 64 रुपये, छन्नूलाल छाप 90 रुपये, सम्राट छाप 100 रुपये व मुर्गा छाप 100 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक रहा है। सेंटेड स्प्रे का दाम 40 से 150 रुपये तक है, तो डिब्बे में बिकने वाला शेषनाग छाप रंग 5 रुपये से 10 प्रति डिब्बा है। इसके अलावा अबीर 40 रुपये से 70 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक्री किया जा रहा है। इसमें आरारोट व कुमार छाप अबीर 50-50 रुपये किग्रा की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed