फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अराजकतत्वों पर रखें कड़ी नजर

अराजकतत्वों पर रखें कड़ी नजर

Wed, 12 Mar 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Wed, 12 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव व होली पर्व को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन में डीएम विवेक की अध्यक्षता में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें चुनाव व होली पर्व में किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया। तय किया गया कि होली में जगह जगह मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर अराजकतत्वों पर नजर रखी जाएगी। डीएम ने संदिग्धों पर लगातार कड़ी नजर रखे जाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इसका पूरी सख्ती के साथ पालन कराया जाए। यदि कोई आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। यदि चुनाव में कोई व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि न सिर्फ संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जाए, वरन वारंटियों की गिरफ्तारी भी जाए। यदि कहीं मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध प्रयास नजर आएं, तो उसका संज्ञान लिया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी तहसीलों में एसडीएम व सीओ लगातार भ्रमण पर रहें। जहां कहीं भी समस्या हो, तो उसका तात्कालिक निस्तारण किया जाए। बताया कि होली के मद्देनजर जगह जगह मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। एसपी सुनील सक्सेना ने क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों से कहा कि वे लगातार क्षेत्र पर नजर रखें। इसके साथ ही थाना स्तर पर जिन भी संसाधनों की जरूरत हो, उसकी सूची उपलब्ध कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी राममूर्ति मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक लालसाहब सिंह यादव समेत सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed