{"_id":"149-75454","slug":"AmbedkarNagar-75454-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरहुरपुर गन्ना क्रय केंद्र सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरहुरपुर गन्ना क्रय केंद्र सीज
AmbedkarNagar
Updated Wed, 12 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानाें का शोषण रोकने के लिए जिले की सभी पांच तहसीलों में मंगलवार को एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इसमें बड़े पैमाने पर घटतौली का मामला सामने आया। अभियान के दौरान जहां सुरहुरपुर क्रय केंद्र सीज कर दिया गया, वहीं अन्य केंद्रों पर घटतौली सामने आने के बाद प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई गई। सभी एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
गन्ना क्रय केंद्रों पर लगातार सामने आ रही घटतौली की शिकायतों को डीएम ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में एकसाथ छापेमारी करें। इसके बाद अकबरपुर एसडीएम सोमदत्त मौर्य टीम के साथ कटरिया स्थित क्रय केंद्र पहुंचे। वहां घटतौली तो नहीं थी, लेकिन तौल मशीन ठीक काम नहीं कर रही थी। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नायब तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने सुरहुरपुर गन्ना क्रय केंद्र का जायजा लिया। वहां उन्होंने अपनी जीप तौलाई तो वह 15 कुंतल 80 किलोग्राम निकली, जबकि धर्मकांटे पर उसका वजन 16 कुंतल 75 किलोग्राम निकला था। इस पर गन्ना क्रय केंद्र को सीज कर दिया गया। कांटा इंचार्ज रामधीरज यादव के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है। सुलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम टांडा एसपी सिंह ने मंगलवार को सुलेमपुर गन्ना क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी का वजन कराया तो सही मिला। किसानों से वार्ता करने पर भी कोई शिकायत सामने नहीं आई। एसडीएम ने कांटा लिपिक उमेश पाठक को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कराने का निर्देश दिया। महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार भीटी एसडीएम मिश्रीलाल ने अपनी टीम के साथ महरुआ गन्ना केंद्र का जायजा लिया। वहां पर मशीन खराब होने का नोटिस चस्पा था, लेकिन बाकायदा तौल हो रही थी। इस पर उन्होंने वहां मौजूद किसान सुरेश वर्मा निवासी बाहरपुर के गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की तौल कराई। इस पर उसका वजन 87 कुंतल निकला, लेकिन जब इसका वजन पहितीपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर कराया गया, तो वह 95 कुंतल 80 किलोग्राम निकला।
किसानों ने बताया कि यहां छह कुंतल की घटतौली हो रही है। कांटा प्रभारी दीनबंधु उपाध्याय ने बताया कि कांटा खराब है, लेकिन किसान जबरदस्ती तौल करा रहे हैं। मामले में एसडीएम ने कांटा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम एसके वैश्य ने अछती क्रय केंद्र का जायजा लिया, तो वहां उनके सरकारी वाहन की तौल में आठ किलो का अंतर पाया गया। गोपालपुर क्रय केंद्र पर तौल मशीन खराब मिली। सभी एसडीएम ने अपनी-अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। डीएम विवेक ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।