{"_id":"149-67459","slug":"AmbedkarNagar-67459-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप पलटी, 10 यात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप पलटी, 10 यात्री घायल
AmbedkarNagar
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर शनिवार शाम अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर गड्ढे में जाकर पलट गई, जिससे जीप सवार 10 यात्री घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। आननफानन घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को अकबरपुर स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भेज दिया गया।
अकबरपुर से एक सवारी जीप यात्रियों को लेकर फैजाबाद जा रही थी। फैजाबाद मार्ग से आगे बढ़ने पर अचानक एक साइकिल सवार जीप के सामने आ गया, उसे बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित हो गई और एक गड्ढे में जाकर पलट गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। जीप पर चालक समेत कुल 13 लोग सवार थे। घटना में टांडा निवासी चालक खुर्शीद (32), यात्री बसखारी निवासी पंकज (22), गोशाईगंज के दयालदास (53), वहीं के शोभित (18), जलालपुर के नरोत्तम (36), उनकी पत्नी निर्मला (32), पुत्र लालू (13) समेत कुल 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को अकबरपुर नगर में फैजाबाद मार्ग पर स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल अपने घरों को लौट गए।