फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सामाजिक मजबूती का माहौल बनाना प्राथमिकता : डीएम

सामाजिक मजबूती का माहौल बनाना प्राथमिकता : डीएम

Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में 26वें जिलाधिकारी के रूप में आईएएस कर्ण सिंह चौहान ने शनिवार दोपहर बाद कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने सामाजिक मजबूती का माहौल बनाना व पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

बांदा जिले के मूल निवासी कर्ण सिंह चौहान 1983 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उन्हें चयन के समय प्रदेश में दूसरा स्थान इस परीक्षा में मिला था। वर्ष 2002 में आईएएस संवर्ग प्राप्त करने वाले चौहान यहां आने से पहले प्रतीक्षारत थे। इससे पहले वे नोएडा में अपर कार्यपालक अधिकारी के तौर पर कार्यरत रहे थे। शनिवार को जिले में पहुंचने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में पुलिस कर्मियों से सलामी ली और इसके बाद अधिकारियों से परिचय लिया। विधिवत कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारे का माहौल बनाए रखने की दिशा में सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। इलाहाबाद में रहकर एमएससी व लॉ की डिग्री हासिल करने वाले कर्ण सिंह के मुताबिक बीते दिनों हुई कुछ घटनाओं के चलते समाज में आपसी सौहार्द्र को और ज्यादा मजबूत करने की जरूरत है। इस दिशा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसमें आम लोगों का सहयोग लिया जाएगा। नवागत डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं पर पूरा ध्यान दिया जाएगा और यह तय होगा कि योजनाओं में पात्रों को पूर्ण लाभ मिले। फरियादियों को कार्यालयों में भटकने से निजात दिलाई जाएगी। अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से निपटाया जाएगा। कार्यालयों में कर्मचारियों की मौजूदगी तय होगी। तय होगा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजग रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed