फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मार्ग अधूरा तो कहीं विद्युतीकरण नहीं

मार्ग अधूरा तो कहीं विद्युतीकरण नहीं

Sun, 25 Aug 2013 05:34 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sun, 25 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कहीं संपर्क मार्ग अधूरा, तो कहीं विद्युतीकरण नहीं। शौचालयों का निर्माण कार्य भी आधा अधूरा, तो कहीं पर सभी चयनित गरीबों को इंदिरा आवास का लाभ नहीं मिल सका है। सीसी रोड का निर्माण तो चल रहा है, लेकिन उसमें मानक का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों में सफाई का कोई ध्यान नहीं। यह सच शनिवार को टांडा विकास खंड में लोहिया समग्र गांव के लिए चयनित अमेदा व दौलतपुर काजी में उस समय सामने आया, जब डीडीओ मोहनलाल पटेल ने दोनों गांवों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित रहने पर संबंधित क्षेत्र के जेई विद्युत से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

2012-13 में चयनित लोहिया समग्र गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण शनिवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को सीडीओ सीपीएन उपाध्याय ने कटेहरी ब्लॉक के संग्रामपुर व बजदहा गांव का जायजा लिया था। इस दौरान कई खामियां सामने आई थीं। अनुपस्थित होने पर उप कृषि निदेशक व पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसी क्रम में शनिवार को डीडीओ मोहनलाल पटेल ने टांडा ब्लॉक के अमेदा व दौलतपुर काजी लोहिया समग्र गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पावर कॉर्पोरेशन के किसी अधिकारी व कर्मचारी के न होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित क्षेत्र के जेई से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

डीडीओ सबसे पहलेअमेदा गांव पहुंचे। यहां 1200 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा था। विद्युतीकरण का कार्य भी अधूरा था। 414 शौचालयों के सापेक्ष 300 का ही निर्माण हो सका था। इसमें भी मानक की अनदेखी की गई थी। 50 इंदिरा आवासों के सापेक्ष 45 ही बन सके थे। यहां एग्रीकल्चर विभाग की ओर से बीज वितरण व राजस्व विभाग द्वारा पट्टा वितरण की रिपोर्ट अब तक नहीं सौंपी जा सकी थी। इस पर डीडीओ ने संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। डीडीओ यहां से दौलतपुर काजी पहुंचे। यहां भी कई खामियां नजर आईं। विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ ही नहीं हो सका है। 266 शौचालयों के सापेक्ष 234 ही बने थे। आठ इंदिरा आवासों के सापेक्ष सात का निर्माण कार्य चल रहा था। आंगनबाड़ी केंद्र गांव के ही एक व्यक्ति के घर में चलने की शिकायत ग्रामीणों ने की। डीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed