{"_id":"149-65050","slug":"AmbedkarNagar-65050-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में धरे गए पूर्व जिपं सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में धरे गए पूर्व जिपं सदस्य
AmbedkarNagar
Updated Tue, 13 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पावर कॉर्पोरेशन की विजिलेंस टीम ने जहांगीरगंज थाना अंतर्गत लखनडीह निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव को घर एवं ट्यूबवेल पर चोरी की बिजली का प्रयोग करते पकड़ा। इस पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सपा नेता पर हुई कार्रवाई को लेकर खासा हंगामा रहा। बताया जाता है कि कई सपा नेता मौके पर पहुंच गए और उनकी विजिलेंस टीम के सदस्यों से झड़प भी हुई। इसके अलावा टीम ने इसी गांव में अभिषेक वर्मा की आटा चक्की पर छापा मारकर चोरी से बिजली का प्रयोग करने के आरोप में एक लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और जहांगीरगंज थाने में मुकदमा भी पंजीकृत करा दिया।
बताते चलें कि शुक्रवार से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी से बिजली का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध पावर कॉर्पोरेशन की विजिलेंस टीम ने अभियान छेड़ रखा है। छापेमारी के दौरान टीम के सदस्यों को कई बार लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। विद्युत चोरी रोकने के लिए विजलेंस टीम का छापेमारी अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। अवर अभियंता प्रवर्तन दल फैजाबाद राजीव यादव के नेतृत्व में देर सायं टीम ने जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के लखनडीह गांव पहुंचकर अभिषेक वर्मा पुत्र नरेंद्रनाथ वर्मा की आटा चक्की पर छापा मारा। यहां चोरी से बिजली का प्रयोग करते पाया गया। इस पर अभिषेक वर्मा पर न सिर्फ एक लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, वरन जहांगीरगंज थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। टीम ने यहां के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता रणजीत यादव के आवास पर छापा मारा। यहां बगैर कनेक्शन के ही बिजली का प्रयोग करते पाया गया। इस पर रणजीत यादव पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी दौरान बगल स्थित खेत में रणजीत यादव द्वारा ही चोरी की बिजली से टुल्लू पंप चलाया जा रहा था। टीम ने इस पर कार्रवाई करते हुए चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
सपा नेता पर की गई कार्रवाई की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई सपा नेता मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि उनकी टीम के सदस्यों से कहासुनी भी हुई। हालांकि टीम का नेतृत्व कर रहे अवर अभियंता यादव ने कहासुनी जैसी घटना से इंकार करते हुए कहा कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया था, लेकिन यह सब तो होता रहता है।