फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सराफा व्यवसायी की हत्या

सराफा व्यवसायी की हत्या

Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
टांडा(अंबेडकरनगर)। अलीगंज थाना अंतर्गत हिथुरी दाउदपुर के निकट गुरुवार देर सायं एक सराफा व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार दी और उसके पास स्थित आभूषण से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। आननफानन में गंभीर रूप से घायल सराफा व्यवसायी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने सद्दरपुर बाजार में जाम लगा दिया। मृत व्यवसायी सपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताया जाता है।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के हिथुरी दाउदपुर के रहने वाले अशोक सोनी (30) पुत्र अशरफीलाल की सद्दरपुर बाजार में सराफा की दुकान है। अशोक सपा का बूथ अध्यक्ष है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सायं वद्द दुकान बंद कर अपने भतीजे राजू (23) के साथ बाइक से घर जा रहा था। जब वह मखदूम सराय के पुल के पास पहुंचे, तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया और रोक लिया। जब तक अशोक कुछ समझते, एक बदमाश ने आभूषण से भरे बैग को छीनना प्रारंभ कर दिया। अशोक ने इसका विरोध किया, तो उन्हें गोली मार दी। इसके बाद बदमाश आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किसी तरह साहस कर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें एंबुलेंस से तत्काल सद्दरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच इसकी जानकारी मिलते ही नाराज लोगों ने सद्दरपुर बाजार में अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सपा नेता हीरालाल यादव भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर एएसपी राजीव मल्होत्रा भी मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर देर रात जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed