फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सिपाही ने व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर

सिपाही ने व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
महरुआ(अंबेडकरनगर)। महरुआ थाने में तैनात एक सिपाही ने गुरुवार सायं मामूली बात को लेकर एक दुकानदार को गोली मार दी। घायल दुकानदार कार से सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच एक ठेले में हुई टक्कर के बाद पीछा कर रहे सिपाही ने चलती कार पर फायरिंग कर दी, जिससे यह घटना हुई। घटना के बाद सिपाही मौके से भाग निकला। वहां एकत्र हुए लोगों ने सिपाही की इस करतूत को लेकर कड़ी नाराजगी का इजहार किया। सिपाही पर इससे पहले भी मनमानी करने का आरोप लगता रहा है। सूचना मिलते ही पहुंचे महरुआ थाना प्रभारी ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए घायल व्यवसायी को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहीं एसपी व एएसपी ने घटनाक्रम की जानकारी ली। देर रात एसपी ने दोनों आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बरामदपुर जरियारी निवासी बसपा नेता रामधीरज शुक्ल के घर एक वैवाहिक आयोजन था। इसमें आदमपुर तिंदौली गांव निवासी छोटेलाल यादव अपनी कार लेकर गए हुए थे, जिसमें गांव के अन्य लोग भी सवार थे। यह लोग सायं वहां से वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान एक ठेले पर आदमपुर तिंदौली गांव का ही निवासी निकऊ लकड़ी का पटरा आदि लेकर जा रहा था। बरामदपुर के निकट ठेले के बाहर निकले लकड़ी के पटरे से कार टकरा गई। इससे लकड़ी का पटरा आदि गिर पड़ा। इसी बीच वहां महरुआ थाने का सिपाही शिवराम भारती एक अन्य सिपाही शरद चंद्र वर्मा के साथ पहुंच गया। आरोप के मुताबिक उसने अभद्रता शुरू करने के साथ ही कार में बैठे लोगों को जेल भेज देने की धमकी देनी शुरू कर दी। सिपाही की अभद्रता देख कार में सवार लोग आगे बढ़ गए। इस पर सिपाही ने अपनी बाइक से पीछा शुरू कर दिया। कार आनंदनगर चौराहे पर पहुंची ही थी कि पीछा कर रहे सिपाही सुखराम ने अपनी बंदूक से फायर कर दिया। गोली कार में पीछे बैठे आदमपुर तिंदौली निवासी बृजेश सिंह (24) पुत्र यदुनाथ सिंह के जांघ में जा लगी। बृजेश की आनंदनगर चौराहे पर ही कपड़े की एक दुकान है। अचानक हुई इस फायरिंग से जहां कार में बैठे लोग हतप्रभ रह गए, वहीं बाजार में भगदड़ मच गई। घायल बृजेश को कार से बाहर निकाला गया। इसी दौरान मौका देख सिपाही वहां से भाग निकला। थोड़ी ही देर में महरुआ थाने की पुलिस बड़ी संख्या में वहां पहुंच गई। तब तक स्थानीय लोगों का आक्रोश चरम पर पहुंच चुका था। वे सिपाही की करतूत से खासे नाराज थे। ग्रामीणों के मुताबिक यह सिपाही पहले भी कई तरह की मनमानी कर चुका है। थानाध्यक्ष बृजनंदन सिंह ने ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और घायल बृजेश को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। बसपा नेता रामधीरज शुक्ल व अन्य लोग भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। देर सांय एसपी गोविंद अग्रवाल व एएसपी राजीव मल्होत्रा ने भी जिला चिकित्सालय व घटनास्थल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने ने बताया कि दोनों आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं समाचार प्रेषण तक मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed