{"_id":"149-47320","slug":"AmbedkarNagar-47320-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़ हजारों का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का शटर तोड़ हजारों का सामान उड़ाया
AmbedkarNagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार रात एक किराना दुकान का शटर तोड़कर चोर पांच हजार की नकदी समेत 20 हजार से अधिक का सामान समेट ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। शहजादपुर के इमामबाग निवासी मोहम्मद शक ील की फैजाबाद मार्ग स्थित चुंगीनाका के निकट जनता किराना स्टोर की दुकान है। शनिवार प्रात: करीब छह बजे उन्हें कुछ लोगों ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। वे दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दोनों ताले लगे हैं, शटर को चोरों ने बीच से तोड़ दिया है। पता चला कि चोरों ने लगभग पांच हजार की नकदी समेत 12 किलो काजू व 10 किलो बादाम समेत हजारों रुपये का सामान गायब कर दिया है।
विज्ञापन