फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हादसों में सात लोग घायल

हादसों में सात लोग घायल

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं पांच मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार को आलापुर थाना क्षेत्र के गुमानपुर गांव निवासी अरविंद कुमार (22) पुत्र जयश्री व सर्वेश कुमार (21) पुत्र जगदीशप्रसाद घर से रामनगर बाजार के लिए निकले थे। बाजार से थोड़ी दूर पहले ही एक वाहन ने उनकी बाइक में साइड मार दी। इससे अनियंत्रित होकर दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची समाजवादी एंबुलेंस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
दूसरी घटना अहिरौली थाना क्षेत्र के बुझावनतिवारी का पूरा गांव निवासी अंकित तिवारी (25) पुत्र जगदीश प्रसाद के साथ अन्नावां बाजार के पास हुई। एक वाहन की टक्कर लगने से घायल अंकित को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य घटना में घायल अकबरपुर मीरानपुर निवासी पतिराम पुत्र मंगलदेव को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि वे घर से बाहर निकल रहे थे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया। गिरने से उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आ गईं। परिजनों ने जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है। उधर, रविवार अपराह्न बाद जलालपुर मार्ग पर एक बाइक के अनियंत्रित हो जाने से भीटी निवासी रामकु मार (38)व सोनू (15) घायल हो गए। वे दोनों एक कार्यक्रम में भाग लेने जैतपुर जा रहे थे। उनका एक निजी चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है। वहीं, मालीपुर बाजार में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सम्मनपुर थाना अंतर्गत अछताबाद निवासी राजेंद्र रतन (40) रविवार सायं करीब छह बजे मालीपुर चौराहे से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। अभी वह कुछ दूर ही गए थे कि सामने से आ रही एक अनियंत्रित टैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया और फिर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed