{"_id":"149-46486","slug":"AmbedkarNagar-46486-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्त्री ने लगाया पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्त्री ने लगाया पिटाई का आरोप
AmbedkarNagar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडक रनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री दुर्गावती देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अभद्रता व पिटाई करने का आरोप गांव के एक व्यक्ति पर लगाया है। पत्र में उल्लेख किया है कि चार नवंबर को गांव में उसकी पोलियो ड्राप पिलाने की ड्यूटी थी। वह बच्चों को घर-घर जाकर बुला रही थी। इसी दौरान वह गांव के एक व्यक्ति के घर पहुंची। आरोप के मुताबिक उसने उसे अपने घर के अंदर बुला लिया। वहां पर तीन बाहरी लोग भी थे। घर में घुसते ही पहले से मौजूद लोगों ने उससे अभद्रता करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की गयी।
विज्ञापन