फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   93 thousand bills sent even after disconnection

कनेक्शन कटने के बाद भी भेज दिया 93 हजार बिल

Wed, 31 Aug 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
93 thousand bills sent even after disconnection
हंसवर (अंबेडकरनगर)। ट्यूबेल का कनेक्शन कटवाने के पांच वर्ष बाद बिजली विभाग ने एक किसान को 93 हजार रुपये के बकाया बिल की रसीद भेज दी है। पीड़ित फरियाद लेकर अधिकारियों का चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अधिकारी सिर्फ उसे जांच कराने की बात कहकर टरका रहे हैं। पीड़ित ने डीएम को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की शिकायत करते हुए लापरवाही बरतने वाले बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला हंसवर थाना क्षेत्र के तिलकारपुर गांव निवासी रमेश यादव से जुड़ा है। रमेश के मुताबिक उसके बाबा छंगा के नाम पर ट्यूबवेल का कनेक्शन था। उनका निधन हो चुका है। वर्ष 2017 में उसने आवेदन करके ट्यूबवेल का कनेक्शन कटवा दिया था। बिजली विभाग की टीम स्वयं ट्यूबवेल का केबल आदि काटने आयी थी। कनेक्शन कटने के पांच वर्ष बाद अब बिजली विभाग ने रमेश के घर 93 हजार रुपये बकाया बिल की रसीद भेज दी है। इससे रमेश के परिजनों में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक रसीद मिलने के बाद उसने बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज करायी गई। परंतु उसकी कुछ सुनवाई नहीं हो रही है। उसे कभी टांडा तो कभी आलापुर विद्युत वितरण कार्यालय की दौड़ लगाने के लिए विवश किया जा रहा है। उसके पास कनेक्शन काटे जाने की प्रक्रिया की पूरी रसीद भी है। इसके बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान होकर रमेश ने डीएम को पत्र लिखकर बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी की शिकायत की है, और प्रकरण में समुचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed