फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   929 objections lodged

दर्ज कराई गईं 929 आपत्तियां

Mon, 22 Mar 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
929 objections lodged
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद आपत्तियां व दावे दर्ज कराने का कार्य तेज हो गया है। सबसे अधिक आपत्तियां ग्राम प्रधान पद के लिए दर्ज कराई जा रही हैं। सोमवार को कुल 929 आपत्तियां दर्ज कराई गईं, जिसमेें 887 आपत्तियां सिर्फ ग्राम प्रधान पद के लिए थीं। 23 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन

20 मार्च को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हुई थी। इसके बाद 20 से 23 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया होनी है। सूची जारी होने के बाद आपत्तियां दर्ज कराने का सिलसिला तेज हो गया। सबसे अधिक आपत्तियां ग्राम प्रधान पद के लिए दर्ज कराई जा रही हैं। 21 मार्च को रविवार का अवकाश होने के बावजूद कुल 69 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। सभी आपत्तियां प्रधान पद के लिए थीं। सोमवार को बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई गईं। डीपीआरओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कुल 929 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इसमें सबसे अधिक 887 आपत्तियां ग्राम प्रधान पद के लिए ही थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 28 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 10 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। डीपीआरओ दुर्गाप्रसाद तिवारी ने बताया कि 23 मार्च की शाम पांच बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 24 व 25 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम की ओर से आपत्तियों व दावों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 26 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed