{"_id":"61e30dca6b03a74bc5746d1e","slug":"85-objections-filed-regarding-examination-centers-ambedkar-nagar-news-lko6136316122","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों को लेकर 85 आपत्तियां दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों को लेकर 85 आपत्तियां दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए 111 परीक्षा केंद्रों के लिए कुल 85 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे आपत्तियों का सत्यापन 18 जनवरी तक पूरा कर लें तथा इसकी रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को दें। 19 जनवरी को सभी आपत्तियां माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराई जाएंगी। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करेगा। उधर, जिन 111 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनमें एक कॉलेज ने लिखित डीआईओएस कार्यालय को दिया है कि उसके कॉलेज को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए।
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जरूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बीते दिनों ही जिले में 111 परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रकाशित की गई थी। साथ ही निर्देशित किया गया था कि 13 जनवरी तक परीक्षा केंद्र को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश ने बताया कि 13 जनवरी तक कुल 85 आपत्तियां दर्ज कराईं गईं। इनमें किसी को परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई, तो किसी की ओर से परीक्षा केंद्र पर समुचित व्यवस्था न होने की शिकायत दर्ज कराई गई।
बताया कि आपत्तियां दर्ज होने के बाद अब संबंधित तहसील क्षेत्र के जिम्मेदारों को पत्र भेजकर आपत्तियों का सत्यापन करने को कहा गया है। 18 जनवरी तक आपत्तियों का सत्यापन कार्य पूरा कर रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। बताया कि सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद 19 जनवरी को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर सभी आपत्तियों को अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपने स्तर से इनके निस्तारण के लिए जरूरी दिशा निर्देश देगा।
विज्ञापन
न बनाया जाए परीक्षा केंद्र
डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश ने बताया कि बीते दिनों परीक्षा केंद्रों की सूची के प्रकाशन के बाद टांडा तहसील स्थित नूरे हक गर्ल्स इंटर कॉलेज ने डीआईओएस कार्यालय को पत्र भेजकर कहा है कि उनके कॉलेज को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। बताया कि कॉलेज प्रशासन के पत्र को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
शीघ्र होगा आपत्तियों का निस्तारण
13 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई थीं। कुल 85 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। 18 जनवरी तक आपत्तियों के सत्यापन के बाद 19 जनवरी को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। एक विद्यालय ने परीक्षा केंद्र न बनाए जाने के लिए कहा है। इसकी भी जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद को दी जाएगी।
-प्रवीण कुमार मिश्र, डीआईओएस