फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   85 complaints were received, only 16 were resolved

Ambedkar Nagar News: 85 शिकायतें आईं, बस 16 ही निपटाईं

Sat, 08 Jun 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
85 complaints were received, only 16 were resolved
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के बाद शनिवार को जिलेभर के थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां आए 85 शिकायतों में 53 भूमि विवाद और 32 पुलिस से संबंधित थे। एक राजस्व व 15 पुलिस के मामलों की ही निस्तारण हो सका। जबकि 69 मामलों के लिए टीम गठित की गई।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक डाॅ.कौस्तुभ और जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समाधान दिवस में पहुंचे। यहां मिली पांच शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। जबकि शेष दो के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने की हिदायत अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों की दी।
विज्ञापन

आलापुर थाने में रामनगर महुवर की शमरती ने चाकू मारने के मामले में फर्जी ढंग से उसके बेटे अमर बहादुर को फंसाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। जलालपुर थाने में गंजा मुहल्ला निवासी दुष्यंत कुमार ने अपनी जमीन पर विपक्षियोंं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को खाली कराने की गुहार लगाई। जलालपुर में नौ फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। एसडीएम सुभाष सिंह और कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने चार का निस्तारण मौके पर निस्तारण कराया। इसी क्रम में सम्मनपुर में पहुंचे तीन फरियादियोंं को मायूस लौटना पड़ा। बसखारी में 15 मामलों में दो पुलिस के मामले ही हल हो सके। शेष 13 के निस्तारण के लिए टीमोंं का गठन किया गया। इसी तरह अन्य थानों में भी फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed