{"_id":"58c0488d4f1c1b683ddc4f4e","slug":"8-people-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय जीप की टक्कर लगने से एक ही बाइक पर सवार दो मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत कश्मीरिया मोहल्ला निवासी गोविंद (32) पुत्र जवाहिर मंगलवार देर शाम बाइक से पत्नी रेखा (28), पुत्री प्रियंका (5) तथा पलक (2) के साथ अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे सभी टांडा नगर के निकट पहुंचे तो इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप की टक्कर लगने से सभी गिर पड़े। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
सभी को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेखा की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खपुरा गांव निवासी नितिन (32) पुत्र रामकृष्ण मंगलवार देर शाम बाइक से अहिरौली से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मकोइया गांव निवासी महेंद्र की छह वर्षीय पुत्री रिया बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव का पूरा निवासी रमेश (28) पुत्र रामउजागिर बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी करन (16) पुत्र प्रभु बुधवार सुबह अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।