{"_id":"56e846d14f1c1b5b138b4ada","slug":"750-characters-found-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"750 पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
750 पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स को मिले लैपटॉप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय समाजवादी विकास दिवस की भव्य शुरुआत मंगलवार को जिला मुख्यालय से हुई। नवीन सब्जी मंडी परिसर में आयोजित मुख्य आयोजन में 750 पात्रों को कन्या विद्या धन, लैपटॉप, पेंशन, सोलर पंप सेट, कृषि उपकरण तथा शादी अनुदान आदि महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभांवित किया गया।
जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जनप्रतिनिधियों ने जोर देकर कहा कि आजादी के बाद से पहली बार किसी सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में आम जनता को विकास की तमाम सौगातें बिना किसी भेदभाव के दी हैं।
मालीपुर रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में आयोजित समाजवादी विकास दिवस में मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी तादाद में ग्रामीण जुटे। उन्हें लाने के लिए विशेेष प्रबंध भी किए गए थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही आयोजन स्थल खचाखच भर गया था।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार श्रम आयोग के अध्यक्ष नफीस अहमद ने प्रदेश सरकार उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। किसानों की सिंचाई माफी से लेकर 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफी का जिक्र करते हुए कहा कि 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं ने तो पूरे प्रदेश में मरीजों को अभूतपूर्व लाभ पहुंचाया है।
गरीबों के लिए बड़े पैमाने पर काम करने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने इतने कम समय में समाज के सभी वर्गों का व्यापक हित तय किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक वर्ष में सरकार और भी ज्यादा कल्याणकारी कार्य करने जा रही है।
बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि आदि के क्षेत्र में लोगों को और भी ज्यादा लाभ प्राप्त होंगे। डीएम विवेक ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी प्रशासन पर होती है, जिसे पूरी गंभीरता से जिले में लागू कराया जा रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों से और ज्यादा जागरूकता का आह्वान किया। कहा कि इसके बल पर ही वे बिना किसी शोषण व असुविधा के ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव ने कहा कि सरकार ने जो भी वायदे किए थे वह लगभग पूरे कर दिए हैं। विपक्षियों के पास विकास का मुद्दा ही समाप्त हो गया है। अभी एक वर्ष का समय है, इसमें विकास के तमाम महत्वपूर्ण काम होने वाले हैं।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्र, विधायक आलापुर भीमप्रसाद सोनकर, विधायक टांडा अजीमुलहक पहलवान, पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा, सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर, एडीएम रामसूरत पांडेय आदि मौजूद रहे।
समारोह में अलग-अलग योजनाओं से जुड़े 750 लोगों को लाभान्वित भी किया गया। आयोजन के दौरान 102 एंबुलेंस सेवा के चार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।