फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   75 ANM centers to be built with 22.51 crores

ANM center: 22.51 करोड़ रुपये से बनेंगे 75 एएनएम सेंटर, चार लाख की आबादी को होगी सहूलियत

Fri, 23 Sep 2022 05:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2022 05:17 PM IST
सार

अंबेडकरनगर जिले में 22.51 करोड़ रुपये की लागत से 75 एएनएम सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इससे जिले के करीब चार लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
75 ANM centers to be built with 22.51 crores
अंबेडकरनगर सीएमओ कार्यालय ने तेज की एएनएम सेंटर भवन निर्माण की तैयारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किराए के भवन में संचालित 75 एएनएम सेंटरों को शीघ्र ही अपना भवन मिलने वाला है। लगभग साढ़े 22 करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था श्रम एवं निर्माण विकास सहकारी संघ सेंटर के भवन बनाएगी। इससे लगभग चार लाख की आबादी को इलाज कराने में सहूलियत होगी। टीकाकरण अभियान समेत अन्य योजनाओं का भी संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए इधर-उधर की दौड़ न लगानी पड़े और टीकाकरण बेहतर ढंग से हो सके, इसके लिए जिले में कुल 323 एएनएम सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से 176 सेंटर तो अपने भवन में चल रहे हैं लेकिन 147 सेंटर किराए के भवन में संचालित किए जा रहे हैं। इससे एक तरफ जहां महिलाओं को इलाज में असुविधा होती है तो वहीं टीकाकरण अभियान भी गति नहीं पकड़ पाता है।
विज्ञापन


बीते दिनों शासन ने निर्णय लिया कि जो सेंटर किराए के भवन में संचालित हैं, उन्हें अपना भवन दिया जाए। इसके तहत जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया था कि सेंटर निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट भेजें। नई नियमावली के तहत यह भी निर्देश दिया गया था कि सेंटर का निर्माण आबादी से 200 मीटर की सीमा में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शासन ने उन 75 एएनएम सेंटर के भवन के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी जिनकी भूमि चिह्नित कर ली गई थी। सीएमओ कार्यालय के अनुसार 22 करोड़ 51 लाख आठ हजार रुपये की लागत से सेंटर का निर्माण होगा। प्रत्येक सेंटर की लागत 30 लाख 42 हजार रुपये होगी। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था श्रम एवं निर्माण विकास सहकारी संघ को सौंपी गई है। धन उपलब्ध होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

सीएमओ कार्यालय के अनुसार सेंटर में एएनएम कक्ष का निर्माण होगा। इसमें एएनएम के निवास करने की सभी समुचित व्यवस्थाएं रहेंगी। इसके अलावा प्रसव कक्ष होगा जिसमें अत्याधुनिक उपकरण होंगे। मरीजों के इलाज के लिए एक कक्ष अलग से बनेगा। तीमारदारों के बैठने की समुचित व्यवस्था रहेगी। चारदीवारी भी बनाई जाएगी।


अवर अभियंता स्वास्थ्य विजयपाल सिंह का कहना है कि भवन में संचालित 75 एएनएम सेंटर के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। शासन को रिपोर्ट भी भेज दी गई है। शासन से धन उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed