Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   7027 students will take the unit test on OMR sheets

Ambedkar Nagar News: ओएमआर शीट पर 7027 विद्यार्थी देंगे यूनिट परीक्षा

Tue, 24 Nov 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 24 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
7027 students will take the unit test on OMR sheets
जिला विद्यालय विद्यालय कार्यालय अंबेडकरनगर। 
अंबेडकरनगर। माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की यूनिट परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिले के 32 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 27 नवंबर को एक साथ ओएमआर आधारित परीक्षा कराई जाएगी। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के 7027 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 से 11:30 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को 90 मिनट में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे।
विज्ञापन


डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट विद्यालयों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी 32 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा की जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। डीआईओएस कार्यालय की ओर से 25 और 26 नवंबर को परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट उपलब्ध करा दी जाएंगी। प्रधानाचार्यों को परीक्षा से पहले कक्षों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



कक्षा नौ और 10 के लिए पांच विषयों से 75 सवाल
कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों की परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल होंगे। प्रत्येक विषय से 15-15 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस तरह कुल 75 प्रश्न होंगे। वहीं, कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को अपने पांच मुख्य विषयों की परीक्षा देनी होगी। उनके लिए भी 75 बहुविकल्पीय प्रश्न निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



परख एप पर अपलोड होंगी ओएमआर शीट
यूनिट परीक्षा के मूल्यांकन के लिए इस बार परख एप का इस्तेमाल किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होते ही विद्यार्थियों की ओएमआर शीट एप पर अपलोड की जाएंगी। इसके बाद इसी माध्यम से उत्तरों का मूल्यांकन होगा। ओएमआर आधारित परीक्षा और एप के जरिये मूल्यांकन से पूरी प्रक्रिया को निर्धारित प्रणाली के तहत संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed