{"_id":"587132c64f1c1bff78158394","slug":"7-thousand-students-will-appear-in-navodaya-entrance-exam-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 हजार छात्र आज देंगे नवोदय एंट्रेंस एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 हजार छात्र आज देंगे नवोदय एंट्रेंस एग्जाम
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 17 केंद्रों पर 8 जनवरी को नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। सात हजार 550 छात्रों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की समस्या न हो और परीक्षा सकुशल निपटाया जाए, इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को लगाया गया है। डीआईओएस विनोद सिंह की देखरेख में होने वाली परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए बीते दिनों ही आवेदन हुआ था। 40 सीट के लिए कुल सात हजार 550 आवेदन हुए थे। इसके लिए 8 जनवरी को जिले के 17 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होगी। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह की देखरेख में होने वाली परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी ब्लाकों के बीईओ को लगाया गया है।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी प्रबंध एक दिन पहले ही पूर्ण कर लिए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर अस्थाई शौचालय, पेयजल व प्रकाश की समुचित व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को कुछ विद्यालयों का जायजा भी लिया गया। बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को अब तक प्रवेशपत्र नहीं मिल सका है, वे संबंधित केंद्रों पर जाकर प्रवेशपत्र प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
इसके लिए उन्हें फोटो ले जाना होगा। रविवार को परीक्षा एक पाली में पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से एक बजे तक होगी। ऐसे में परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले ही संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।