{"_id":"590cc4c54f1c1b4a63443862","slug":"7-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में 7 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में 7 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 06 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार जीप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत अखंडनगर निवासी इंद्रजीत (26) पुत्र शंकर को शुक्रवार सुबह गौहन्ना के निकट तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी, वह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, आलापुर थाना अंतर्गत अशरफाबाद निवासी रामसुरेश (50) पुत्र जगरूप को गुरुवार देर शाम आलापुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अहिरौली थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव निवासी छोटू (16) पुत्र सुरेश गुरुवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत चंदैनी गांव निवासी दीपक (19) पुत्र अच्छेलाल गुरुवार देर शाम अकबरपुर से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
इसी थाना अंतर्गत पटेलनगर निवासी राज पटेल (11) पुत्र हरेंद्र गुरुवार देर शाम अकबरपुर बस स्टेशन के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। वह पैदल ही सड़क पार कर रहा था। उधर, टांडा थाना अंतर्गत हाकिमपुर गांव निवासी बृजेश (25) पुत्र रामचरन को गुरुवार देर शाम टांडा से घर जाते समय गांव के निकट जीप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
इनके अलावा अलीगंज थाना अंतर्गत अलीगंज निवासी महेंद्र (40) पुत्र झिनकूराम को शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।