फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   69 objections registered regarding village head post

ग्राम प्रधान पद को लेकर 69 आपत्तियां दर्ज

Sun, 21 Mar 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
69 objections registered regarding village head post
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी की गई अनंतिम आरक्षण सूची के बाद रविवार को सिर्फ ग्राम प्रधान पदों के लिए ही कुल 69 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। 23 मार्च तक आपत्तियां व दावे दर्ज कराए जा सकेंगे। इस बीच अनंतिम आरक्षण सूची को लेकर दावेदारों में हड़कंप मचा है। दरअसल ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव प्रचार में जुटे तमाम चेहरों को अब मैदान से हट जाना पड़ा है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 20 मार्च को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हुई थी। इसके बाद 21 से 23 मार्च तक आपत्तियां व दावे दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। 21 मार्च को कुल 69 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। डीपीआरओ दुर्गाप्रसाद तिवारी ने बताया कि रविवार को मात्र ग्राम प्रधान पद के लिए ही आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। जो 69 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, उनमें 48 शिकायतें डीपीआरओ कार्यालय तथा 21 शिकायतें संबंधित विकास खंड कार्यालयों में दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन

बताया कि 23 मार्च तक आपत्तियां व दावे दर्ज कराए जा सकेंगे। 24 व 25 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम की ओर से आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 26 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed