{"_id":"626d788d3c3fac0d3071e77c","slug":"69-mobile-centers-will-buy-wheat-from-door-to-door-ambedkar-nagar-news-lko6285874100","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 मोबाइल केंद्र घर-घर खरीदेंगे गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 मोबाइल केंद्र घर-घर खरीदेंगे गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गेहूं खरीद की चिंताजनक स्थिति में सुधार के लिए अब मोबाइल क्रय केंद्र गांव-गांव पहुंचकर ग्राम प्रधान व कोटेदार के माध्यम से किसानों का गेहूं खरीदेंगे। जिले में 69 मोबाइल क्रय केंद्र न सिर्फ गांव पहुंचकर किसानों का गेहूं खरीदेंगे, बल्कि उसे ट्रक पर लोड कर सीधे डिपो को भेज दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था से उम्मीद की जा रही है कि आगामी दिनों में गेहूं खरीद में तेजी आएगी। इस बीच एक माह बीत गया, लेकिन 69 गेहूं क्रय केंद्रों पर मात्र 558 किसान पहुंच सके थे। इन 30 दिनों में संबंधित किसानों ने 1806.645 एमटी गेहूं की बिक्री की है। यह जिले को मिले लक्ष्य 65 हजार एमटी की तुलना में मात्र 2.78 प्रतिशत है।
जिले में गेहूं खरीद की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। वैसे तो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चार एजेंसियों के 69 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन ज्यादातर केंद्रों पर आमतौर पर सन्नाटा ही पसरा रहता है। दरअसल आढ़तियों की ओर से लगभग 1970 रुपये में किसान के घर पहुंचकर गेहूं की खरीद की जा रही है। इसी के चलते किसान क्रय केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं। क्रय केंद्रों पर पसरे सन्नाटे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 30 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मात्र 558 किसान ही संबंधित क्रय केंद्र पर पहुंच सके हैं। खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय के अनुसार एक माह में मात्र 1806.845 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो सकी, जो कि जिले को मिले 65 हजार मीट्रिक टन की तुलना में मात्र 2.78 प्रतिशत है।
डीएम बोले, प्रधान व कोटेदार से करें वार्ता
शासन के निर्देश अब जिले के सभी 69 क्रय केंद्रों को मोबाइल क्रय केंद्र में परिवर्तित कर दिया गया है। यह मोबाइल क्रय केंद्र गांव में जाकर ग्राम प्रधान व कोटेदार के माध्यम से किसानों का गेहूं खरीदेंगे। इसके बाद ट्रक पर लोड कर उसे सीधे डिपो भेज दिया जाएगा। खाद्य एवं विपणन कार्यालय के अनुसार डीएम सैमुअल पॉल एन द्वारा सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि गेहूं क्रय करने के लिए ग्राम प्रधान व कोटेदार से इस संबंध में वार्ता की जाए। जिस ग्राम में ट्रक लोड गेहूं करने की संभावना हो, वहां मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से पंचायत भवन व कोटेदार के घर में गेहूं खरीदा जाए। इसके बाद वहीं से भारतीय खाद्य निगम के डिपो को भेज दिया जाए। क्रय केंद्र प्रभारी मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से खरीद की तिथि ग्राम प्रधान व कोटेदार को समय रहते सूचित कर दें, जिससे किसान समय पर संबंधित ग्राम पंचायत या फिर कोटेदार के घर पहुंचकर गेहूं की बिक्री कर सकें।
विज्ञापन
क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश
गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर सभी 69 क्रय केंद्रों को मोबाइल क्रय केंद्र के रूप में भी परिवर्तित किया गया है। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम प्रधान व कोटेदार से संपर्क कर इस संबंध में किसानों को जागरूक करें।
-राजेश कुमार, खाद्य एवं विपणन अधिकारी