{"_id":"6398baf6c7fc197670470aee","slug":"68-couples-made-of-each-other-ambedkar-nagar-news-lko661702039","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक-दूजे के बने 68 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक-दूजे के बने 68 जोड़े
विज्ञापन
बसखारी ब्लाक परिसर में मंगलवार को सामूहिक विवाह आयोजन में मौजूद जोड़े। -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विकास खंड बसखारी के एक मैरिज हाल में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मंगलवार को कुल 68 जोड़ों ने सात फेरे लिए। नवदंपती को उपहार सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सरकारी खर्चे पर भव्य ढंग से विवाह होने पर वर एवं वधू, दोनों पक्ष के लोगों के चेहरे खिले नजर आए।
समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि सरकार की गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले करने की योजना दूरगामी परिणाम वाली है। इससे समाज में दहेज रूपी कुरीतियों का भी खात्मा हो रहा है। सरकार न सिर्फ बेटियों के हाथ पीले करा रही है बल्कि उन्हें एक बेहतर जिंदगी की शुरुआत के लिए आर्थिक मदद भी मुहैया करा रही है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कहा कि सरकार में पूरी पारदर्शिता के साथ पात्रों को योजना का लाभ मिल रहा है। ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने बताया कि समारोह में कुल 68 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इनमें 17 जोड़े रामनगर के भी शामिल रहे। सभी को उपहार भेंटकर उल्लास के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर बीडीओ अनिल कुमार कुशवाहा, एडीओ सुरेंद्र चौधरी, रामसूरत मौर्य, रामअछैवर, दुर्गविजय सिंह व विजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।