फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   679 candidates left the board exam

679 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

Sat, 27 Feb 2016 11:22 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
679 candidates left the board exam
इंटरमीडिएट की पहली पाली में इतिहास, कृषि वनस्पति विज्ञान व शस्य विज्ञान की परीक्षा में 4 हजार 551 छात्र छात्राओं के सापेक्ष 679 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में काष्ठ शिल्प, सिलाई आदि विषय की बच्चों ने परीक्षा दी। उड़नदस्ता व मजिस्ट्रेटों की टीम विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन


शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के रंजन कला विषय की परीक्षा थी। इसमें विषय में जिले से एक भी विद्यार्थी ने आवेदन नहीं किया था। पहली पाली में परीक्षा नहीं हुई। पहली पाली में इंटरमीडियट के इतिहास, कृषि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान व शस्य विज्ञान की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


इतिहास विषय में 4 हजार 150 छात्र छात्राओं को शामिल होना था, जिसमें से 629 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। ऐसे में कुल 3 हजार 521 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शस्य विज्ञान में 32 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 29 ने परीक्षा दी। इस विषय में कुल 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि वनस्पति विज्ञान में 369 के सापेक्ष 322 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इस विषय में कुल 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में काष्ठशिल्प व सिलाई विषय की परीक्षा आयोजित हुई। डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि नकल रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed