फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   64 company paramilatry forces to be deployed in district

64 कंपनी अर्द्घसैनिक बल संभालेंगे चनाव में सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 17 Feb 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
64 company paramilatry forces to be deployed in district
अंबेडकरनगर। जिले में विधानसभा चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की जिम्मेदारी 64 कंपनी अर्द्धसैनिक बल पर होगी। इसके अलावा प्रदेश के नौ अलग अलग जिलों की पुलिस भी जिले में तैनात होगी। मतदान से 72 घंटे पहले जिले की सीमा पर बनाए गए 32 बैरियर को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। अत्यंत जरूरी कार्य के लिए आने जाने वालों को सघन जांच के बाद ही सीमा पार करने दिया जाएगा। इसके अलावा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने व कार्रवाई के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नौ अलग अलग टीमें पूरी तरह से सक्रिय हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी तीन मार्च को जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों अकबरपुर, टांडा, कटेहरी, आलापुर व जलालपुर में मतदान होना है। मतदाताओं को मतदान करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए 2075 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया की सुरक्षा को लेकर भी सभी जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जिले में न सिर्फ अर्द्धसैनिक बल, बल्कि विभिन्न जनपदों की पुलिस की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सदर अशोक सिंह ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की जिम्मेदारी 64 कंपनी अर्द्धसैनिक बल पर होगी। मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे। इनके अलावा प्रदेश के नौ जनपद संभल, कानपुर देहात, बुलंदशहर, चित्रकूट, कौशांबी, शामली, मुरादाबाद, गोरखपुर व लखनऊ से पुलिस बल भी जिले में मतदान को सकुशल निपटाने के लिए तैनात किया जाएगा। इनके अलावा पीएसी व होमगार्ड सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह जगह तैनात रहेंगे। इस बीच असामाजिक तत्वों पर नजर रखने व कार्रवाई के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 9-9 टीमें पूरी तरह से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि यह टीमें उन पर कार्रवाई करेंगी, जो मतदान को प्रभावित करने के लिए किसी प्रकार का प्रलोभन दे रहा या फिर डरा धमका रहा हो। मतदान के दिन से 72 घंटे पहले ही जिले की सीमा पर लगाए गए 32 बैरियरों पर तैनात सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से चौकस रहेंगे। 72 घंटा पहले ही जिले की सीमा को सील कर दिया जाएगा। अत्यंत जरूरी कार्य से आने जाने वालों को अत्यंत सघन जांच के बाद ही जिले की सीमा पार करने दी जाएगी। एएसपी संजय राय ने बताया कि इस संबंध में बैरियर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को जरूरी दिशा दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed