{"_id":"699b3da342e93e2d56005ba1","slug":"623-children-got-the-opportunity-to-get-admission-in-private-schools-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-151315-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 623 बच्चों को मिला निजी स्कूलों में प्रवेश का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 623 बच्चों को मिला निजी स्कूलों में प्रवेश का अवसर
Sun, 22 Feb 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय।
अंबेडकरनगर। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के निशुल्क प्रवेश के लिए पहले चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस प्रक्रिया में कुल 1,115 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 623 आवेदकों को प्रवेश का मौका मिला है, जबकि 75 आवेदक प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं।
आरटीई के प्रावधानों के अनुसार, निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं, जिनकी फीस का प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा की जाती है। जिले के 5,247 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
पहले चरण में 1,115 आवेदन आए थे, जिनमें से 492 आवेदन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए। इनमें से अधिकांश आवेदन आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र की अमान्यता या गलत वार्ड चयन के कारण रिजेक्ट हुए। बीएसए कार्यालय में संपन्न हुई ई-लॉटरी के बाद, सत्यापित आवेदकों में से निर्धारित बच्चों को निजी स्कूलों में सीटें आवंटित की गई हैं। इसके बाद अब दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।