फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   605 examiners and deputy principal examiners were missing from the evaluation.

Ambedkar Nagar News: मूल्यांकन से नदारद रहे 605 परीक्षक व उप प्रधान परीक्षक

Tue, 19 Mar 2024 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
605 examiners and deputy principal examiners were missing from the evaluation.
अंबेडकरनगर। जिले के पांच केंद्रों पर चल रहे यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में मंगलवार को 605 परीक्षक व उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। इन सभी को डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इस बीच मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 41 हजार 56 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में परीक्षकों व उप प्रधान परीक्षकों के नदारद रहने का सिलसिला थम नहीं रहा है। डीआईओएस कार्यालय की सख्ती के बावजूद शतप्रतिशत उपस्थिति नहीं हो रही है। मंगलवार को भी चार उप प्रधान परीक्षक व 601 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार बीएन इंटर कॉलेज में एक जबकि डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में तीन उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार बीएन इंटर कॉलेज में 61, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में 172, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में 45, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 244 व जनता इंटर कॉलेज फत्तेपुर बड़ागांव में 79 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबके बीच मंगलवार को कुल 41 हजार 56 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसमें बीएन इंटर कॉलेज में 2252, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में आठ हजार 875, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में 6495, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 18 हजार 2643 व जनता इंटर कॉलेज फत्तेपुर बड़ागांव में पांच हजार 170 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
उधर डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सभी पांच केंद्रों पर सुचारु रूप से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed