{"_id":"62ec08b09c4b206c45183434","slug":"60-percent-voting-for-the-four-posts-of-pradhan-and-bdc-ambedkar-nagar-news-lko6427005137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व बीडीसी के चार पदों के लिए 60 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व बीडीसी के चार पदों के लिए 60 फीसदी मतदान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कंपोजिट विद्यालय पीठापुर सरैया मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के चार विकास खंड में ग्राम प्रधान के तीन व बीडीसी के एक पद के लिए गुरुवार को हुए उपचुनाव में 60 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ ही 13 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना का कार्य शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालयों में होने के बाद परिणामों की घोषणा होगी।
कटेहरी विकास खंड के पीठापुर सरैया, जलालपुर के अस्ताबाद व रामनगर विकास खंड के लाडिलापुर में ग्राम प्रधान, तो टांडा विकास खंड के हिथुरी गांव में बीडीसी पद के लिए हुए उपचुनाव में गुरुवार को मतदान हुआ। मतदान कार्य को सकुशल निपटाने के लिए चार मतदान केंद्र पर दस पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह सात बजे से ही उत्साही मतदाताओं की लाइन जुटना शुरू हो गयी थी।
सबसे ज्यादा उत्साह ग्राम प्रधान पद के लिए होने वाले मतदान को लेकर दिखा। ग्राम प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे 11 प्रत्याशी का पूरा जोर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का था। इसके चलते ही शाम पांच बजे खत्म हुई मतदान प्रक्रिया तक 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान चारों केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मतदान केंद्र के दो सौ मीटर सीमा के अंदर प्रत्याशी एजेंट को प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
मतों की गणना व परिणाम आज
गुरुवार को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिका को संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर बने स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि मतपेटियों में बंद मतों की गणना शुक्रवार पांच अगस्त को ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से परिणाम की घोषणा तक होगी। मतगणना कार्य के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में चार चार सदस्य शामिल रहेंगे।