फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   60 great donors came out on World Blood Donor Day

विश्व रक्तदाता दिवस पर सामने आए 60 महादानी

Wed, 15 Jun 2022 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
60 great donors came out on World Blood Donor Day
अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान के ब? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। अमर उजाला फाउंडेशन, संकल्प मानव सेवा संस्थान, सहयोग फाउंडेशन, प्रेमा राधे मेमोरियल चैरिटेबल, गाजी फाउंडेशन, सक्षम फाउंडेशन, जनहित सेवा संस्थान समेत कई सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुए इस शिविर में 60 लोग रक्तदान कर महादानी बने। इस मौके पर रक्तदानियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित कर प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन, मानव सेवा संस्थान, फेथ फाउंडेशन, टीएन पीजी कॉलेज, बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर के एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला महिला प्रभारी पतंजलि श्रीषबाला सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पतंजलि नीलम पांडेय, भारत स्वाभिमान महिला सदस्य पतंजलि रीता उपाध्याय व पैथोलॉजिस्ट लता चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया।
विज्ञापन

सभी का कहना था कि रक्तदान से किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और इससे बड़ी समाज सेवा है। इस बीच सीनियर लैब टेक्नीशियन अखिलेश मणि त्रिपाठी की देखरेख में ब्लड बैंक टीम की काउंसलर दीप्ति द्विवेदी, अमिता शर्मा, अर्शिया शबनम, हरीशचंद्र वर्मा, धीरेंद्र कुमार, अमित वर्मा, मधुसूदन यादव के सहयोग से कुल 32 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का दूसरा आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में हुआ। इसका शुभारंभ प्रभारी सीएमएस डॉ. अभिषेक पांडेय ने किया। उन्होंने रक्तदानियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी की जान रक्त की कमी के चलते न जाए। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह रक्तदान शिविर में भागीदारी करें। ब्लड काउंसलर दीपक नाग ने बताया कि कुल 28 रक्तदानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed