{"_id":"60ec81268ebc3ea6e3726b38","slug":"6-thousand-got-corona-vaccine-ambedkar-nagar-news-lko586647439","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 हजार ने लगवायी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 हजार ने लगवायी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तहत जिला अस्पताल से लेकर अन्य केन्द्रों पर कोविड से बचने का टीकाकरण लग रहा है। सोमवार को भी जिला अस्पताल समेत कुल 48 केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 6 हजार लोगों को कोरोना टीका लगाया। जिला अस्पताल में टीका लगवाने को जुटी भीड़ के बावजूद अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने की कोई जरूरत नहीं समझी गयी। इसके चलते सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही मास्क की अनिवार्यता दर किनार रही।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ हेमंत कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले के कुल 48 केंद्रों पर करीब छह हजार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगायी गई। सीएमओ डॉ श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पतालों में जांच के साथ ही वैक्सीनेशन कराने पर पूरा जोर देते हुए टीकाकरण की जागरूकता को लेकर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।
दूसरी तरफ जिला अस्पताल में टीका लगवाने को लेकर हर दिन पहुंच रहे 200 से 300 लोगों की भीड़ के बावजूद टीका लगवाने का कार्य सिर्फ एक कक्ष में कराया जा रहा है। इससे होने वाली असुविधा के कारण कक्ष के अंदर व बाहर चलते काफी भीड़ जमा हो जाने से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क पहनने की अनिवार्यता भी पूरी तरह दर किनार दिखती है। परेशान लोगों का कहना है कि यदि अतिरिक्त स्टाफ बढ़ा दिया जाए तो वैक्सीनेशन कार्य में तेजी आने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का भी पालन हो सकेगा।