फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   6 people injured in road accidents

मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल

Mon, 10 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 10 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
6 people injured in road accidents
सड़क दुर्घटना चिन्ह। - फोटो : symbolic

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत दरियापुर गांव निवासी दयाशंकर (55) पुत्र रामयज्ञ अपने पुत्र अनुराग (23) के साथ रविवार देर शाम मालीपुर से बाइक से घर लौट रहा था। बाइक अनुराग चला रहा था। गांव के निकट पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर लग गई।
विज्ञापन


बाइक समेत गिरने के चलते दोनों के सिर व हाथ में चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दयाशंकर की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजूपुर गांव निवासिनी सोनम (5) पुत्री सुनील सोमवार सुबह घर से स्कूल जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरिया गांव निवासी हरीश (18) पुत्र मेवालाल रविवार देर शाम गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर निवासी किशन (30) पुत्र रामदास सोमवार सुबह अकबरपुर नगर के निकट उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से अकबरपुर आ रहा था।


उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनके अलावा सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर निवासी प्रशांत (18) पुत्र ओमप्रकाश रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। उसके सिर में अधिक चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed