फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   6 new Diarrhoea patients in the district hospital

जिला अस्पताल में 6 और नए मरीज भर्ती

Wed, 16 Sep 2015 11:53 PM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि जिला अस्पताल में रोजाना औसतन पांच से छह डायरिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। पर स्वास्थ्य महकमा गंभीर नहीं दिख रहा है। अब तक प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम तक नहीं भेजी गई है। आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने या उससे बचने के उपाए सुझाने की कोई पहल अब तक नहीं शुरू की गई।
विज्ञापन


उदासीनता का आलम है कि प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से अस्पताल में लगभग आधा दर्जन मरीज पहुंच रहे हैं। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी व पीएचसी में भी डायरिया पीड़ित पहुंच रहे हैं। पर अभी तक कोई स्वास्थ्य महकमा मौन साधे हुए है। यहां पर आम मरीजों की तरह डायरिया के मरीजों व उनके परिजनों को भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती बेवाना थाना क्षेत्र के कलुवा निवासी मोबीन (30) ने बुधवार को नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। डायरिया  पीड़ित कमलापुर के सुरेश (35), भीटी क्षेत्र के पकड़ी नगउपुर निवासिनी गुड़िया (25), सम्म्नपुर क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासी तोड़ई (50) व राजकुमार (55) पुत्र बेचूलाल निवासी धौरहरा ने भी स्वास्थ्य विभाग के रवैए पर नाराजगी जतायी। कहा कि इलाज में काफी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस  ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने वाले सभी मरीजों का तत्परतापूर्वक इलाज सुनिश्चित किया जाता है। यदि चिकित्सकों के इलाज में लापरवाही की शिकायत मिली तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अस्पताल में डायरिया बीमारी से निपटने के लिए पूरा प्रबंध भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed