{"_id":"58ee72bc4f1c1b6137cf7db2","slug":"6-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल राइडिंग में दंपती समेत एक अन्य महिला घायल हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत अफजलपुर गांव निवासी राना सिंह (23) पुत्र रामसिंगार बुधवार सुबह बाइक से पत्नी पूजा 21 व भाभी सरिता (23) पत्नी सुरेंद्र के साथ अकबरपुर आ रहा था। पुलिस लाइंस के निकट ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लग गई।
विज्ञापन
इससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरिता की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी जगदीश (65) पुत्र रामअवतार मंगलवार देर शाम सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरजानीपुर गांव निवासी दीपक (8) पुत्र अशोक बुधवार सुबह घर के निकट बाइक की टक्कर लगने से उस समय घायल हो गया जब वह पैदल ही विद्यालय जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।