{"_id":"608c3e3b8ebc3ebd065ac27e","slug":"560-people-got-corona-vaccinated-ambedkar-nagar-news-lko5763605120","type":"story","status":"publish","title_hn":"560 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
560 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच टीकाकरण अभियान भी तेज हो गया है। शुक्रवार को जिले के 30 केंद्रों के 30 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। कुल 3600 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 560 लोगों को टीका लगाया गया। इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
जिले में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। लगातार बढ़ते कोरोना को देखते हुए न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की भी संख्या को बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को भी वैक्सीनेशन का कार्य सुचारु रूप से चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 30 केंद्रों के 30 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। कुल 3600 नागरिकों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 560 लोगों को टीका लगाया गया।
बताया कि टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। शत-प्रतिशत टीकाकरण होने से ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।