{"_id":"58ab20e74f1c1b4a55b23473","slug":"549-employees-gave-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"549 कर्मचारियों ने किया मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
549 कर्मचारियों ने किया मताधिकार का प्रयोग
amar ujala
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दौरान सोमवार को 1376 कर्मचारियों के सापेक्ष 549 कर्मचारियों ने फार्म 12 के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग किया। ज्यादातर कर्मचारी पहले से ही फार्म 12 भरकर लाए हुए थे, तो कुछ ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर फार्म 12 भरा। इसके बाद विधानसभावार स्थापित फैशलेस सेंटर पर पहुंचकर मतदान किया।
गौरतलब है कि मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारी मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रह जाएं, इसके लिए चुनाव आयोग ने द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दौरान ही प्रशिक्षण स्थल पर स्थापित फैशलेस केंद्र पर मतदान की सुविधा प्रदान कर रखी है। इसके तहत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में अलग-अलग कक्षों में विधानसभावार फैशलेस सेंटर की स्थापना की गई है। इन केंद्रों पर कर्मचारी फार्म 12 के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
कर्मचारियों को इसमें किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन ने प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पहले ही फार्म 12 उपलब्ध करा दिया था। इसके अलावा फैशलेस सेंटर पर भी फार्म 12 उपलब्ध कराया गया है। फार्म 12 के माध्यम से पहले दिन, जहां 301 कर्मचारियों ने मतदान किया था, वहीं दूसरे दिन रविवार को 506 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।